loading...

अक्षय को घर से खाना लाने का ऑर्डर देती थीं पांचो एक्ट्रेस,शेयर कि बेहतर बॉन्डिंग के किस्से

आगामी फिल्म मिशन मंगल एक बड़े मिशन को पाने के दौरान टीम की बॉन्डिंग की कहानी तो है ही, इसकी शूटिंग के दौरान भी सभी एक्टर्स की बॉन्डिंग बहुत अच्छी हो गई थी। फिल्म के लीड एक्टर अक्षय कुमार को तो इस फिल्म में काम कर रहीं पांचों अभिनेत्रियां रोज घर से मनचाहा खाना लाने का ऑर्डर देती थीं। जब वह नहीं ला पाते थेतो उन्हें खरी-खोटी सुननी पड़ती थी। खुद अक्षय ने फिल्म की ट्रेलर लॉन्च इवंेट में यह किस्सा शेयर किया। उन्होंने कहा, यह सब की सब धुरंधर अभिनेत्रियां सेट पर मुझे रोज ऑर्डर देती थीं कि सर यह खाना लेके आइए और जब नहीं ला पाता तो मुझे गालियां मिलती थीं। यहां पढ़िए सभी की बॉन्डिंग के किस्से

Third party image reference

एक्ट्रेस के बिच नहीं होती थी कोई परेशानी

नित्या मेनन रोल: वर्षा गौड़ा (सैटेलाइट डिजाइनर)
सेट पर हमारा अच्छा ध्यान रखा जाता था। यह सब बातें पुरानी हैं कि जहां पांच लड़कियां होंगी तो प्रॉब्लम होगी ही। हम एक परिवार की तरह रहते थे। साथ में बैठते और खाना खाते थे।
तापसी पन्नू रोल: कृतिका अग्रवाल (नेवीगेशन & कम्युनिकेशन इंचार्ज)
मुझे काफी अच्छा लगा इस फिल्म में काम करके। हमको कभी एक दूसरे के साथ काम करके अलग-थलग जैसा नहीं लगा। हम जिन महिलाओं का किरदार निभा रहे हैं, उनका कार्यमहान है।
विद्या बालन रोल: तारा शिंदे (प्रोजेक्ट डायरेक्टर)
हम सब लड़कियों को शूटिंग में काफी मजा आया। मुझे सेट पर मेल एनर्जी भी पसंद है, पर हम सब सिक्योर अभिनेत्रियां हैं। सेट पे बहुत अच्छा माहौल हुआ करता था।
सोनाक्षी सिन्हा रोल: एका गांधी (प्रोपल्शन कंट्रोलर)
सेट पर किसी ने भी कभी स्टार जैसा बर्ताव नहीं किया। हम सब एक दूसरे के साथ मिलजुलकर काम करते थे। इस फिल्म का हिस्सा होना काफी अच्छा अनुभव रहा है। हम इसका हिस्सा होकर गर्वित है।
कीर्ति कुल्हारी रोल: नेहा सिद्दीकी (प्रोग्राम एटोनॉमी)
मैंने मिशन मंगलके अलावा कोई भी सेट ऐसा नहीं देखा जो इतना ज्यादा टैंट्रम फ्री, प्रोफेशनल, प्यार औरॉ अपनेपन से भरा हुआ हो। इसका क्रेडिट मैं पूरी टीम को देती हूं।

Third party image reference

यहां भी टिफिन लेकर पहुंचे अक्षय

ट्रेलर लांच इवेंट पर भी अक्षय घर से खाने का डिब्बा लेकर पहुंचे थे। जब खाने का वक्त हुआ तब डायनिंग टेबल पर सभी अभिनेत्रियों की नजर उनके खाने के डिब्बे पर लग गई। तापसी तो उनका खाना खाने की जिद करने लगीं।
जगन शक्ति, फिल्म के निर्देशक-मेरी बहन साइंटिस्ट है। उसकी वजह से मुझे यह कहानी पता चली। इस मिशन में सहभागी सभी साइंटिस्ट औरतें थीं, पर हमने कुछ फिक्शनल बातें भी इसमें शामिल की हैं।

Third party image reference
Source-Google

Comments

loading...