चार साल बाद कैसी दिखती हैं बजरंगी भाईजान की मुन्नी
- Get link
- X
- Other Apps

बजरंगी भाईजान चार साल पहले रिलीज हुई थी.
बॉलीवुड की मुन्नी की कुछ हालिया तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इनमें वो एकदम बदले-बदले अंदाज में नजर आ रही हैं. जिस ना बोलने वाली मुन्नी को बड़े पर्दे पर हमने देखा था वो अब ना केवल पटर-पटर बोलती है, बल्कि पाकिस्तानी लिबास में लिपटी मुन्नी अब अपनी आगामी फिल्मों के लिए तैयारी कर रही है.
हर्षाली कई मौकों पर बॉलीवुड को लेकर अपनी महत्वाकाक्षांओं को जाहिर कर चुकी हैं. वह बड़ी होकर बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री बनना चाहती हैं. हर्षाली मल्होत्रा एक चाइल्ड एक्टर हैं, जिनको फिल्म 'बजरंगी भाईजान' से पहचान मिली थी.
अब चार सालों के बाद वो 11 साल की हो गई हैं और आज की मुन्नी की तस्वीरें पहले से बेहद अलग हैं. बजरंगी भाईजान हर्षाली मल्होत्रा की पहली फिल्म थी. इस फिल्म में हर्षाली ने मुन्नी का किरदार निभाया था. इस किरदार की वजह से मुन्नी को काफी पसंद किया गया था.
पढ़ाई पूरी कर के फिल्मों में कूदेंगी मुन्नी
मुन्नी अभी फिल्मों पर धयान न देकर अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं. हर्षाली अभी काफी छोटी हैं तो जाहिर है कि वो अपने आप अपना सोशल मीडिया अकाउंट हैंडल नहीं करती हैं.

मम्मी हैंडल करती हैं उनका अकाउंट, कर चुकी हैं एड
बता दे की उनकी मम्मी उनका अकाउंट हैंडल करती है. हर्षाली ने कृति सेनन के साथ पहले एड से करियर शुरू किया था.

सलमान हैं फेवरेट एक्टर, कटरीना हैं फेवरेट हीरोइन
आपको यह जान कर हैरानी नहीं होगी की हर्षाली के पसंदीदा एक्टर कौन होंगे, जी हां वो सलमान खान हैं. जबकि उनकी फेवरेट एक्ट्रेस हैं कटरीना कैफ और करीना कपूर.
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment