loading...

इजरायल चुनाव में छा गए मोदी, नेतन्याहू ने लगवाए पोस्टर, लोग बोले- प्रचार के लिए शाह को...

लोकसभा चुनाव-2019 में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल कर देश मे अपनी सरकार बनाई। इस जीत की गूंज ना केवल भारत में, बल्कि पूरी दुनिया मे सुनाई दी। पूरी दुनिया ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व क्षमता का लोहा माना है। अब इजरायल में आगामी 17 सितंबर को आम चुनाव होने वाला है। जिसके चलते पीएम नरेंद्र मोदी वहाँ के चुनाव में भी छा गए हैं। इसकी एक खास वजह खुद वहाँ के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू हैं।

गूगल

चुनाव प्रचार के लिए नेतन्याहू ने लगवाए पोस्टर

आपको जानकर हैरानी होगी कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चुनाव प्रचार करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का पोस्टर लगवाया। इस पोस्टर में नेतन्याहू भी हैं। ऐसा लग रहा है कि अब बेंजामिन नेतन्याहू भी पीएम नरेंद्र मोदी के भरोसे ही अपनी चुनावी जीत हासिल करना चाहते हैं। बेंजामिन नेतन्याहू पीएम नरेंद्र मोदी के अच्छे दोस्त हैं। साथ ही वह पीएम नरेंद्र मोदी की प्रचंड जीत से भी काफी प्रभावित हुए हैं।

ट्विटर डॉट कॉम

प्रचार के लिए शाह को बुला लो, फिर तो...

सोशल मीडिया पर जैसे ही यह पोस्टर वायरल हुई, लोगों ने ट्विटर पर ट्वीट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने तो यह भी लिखा कि,"प्रचार के लिए अमित शाह को बुला लीजिये। फिर देखना सरकार आपकी ही बनेगी।" आपको बता दें कि इजरायल में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिये बेंजामिन नेतन्याहू मतदाताओं को यह दिखाने की कोशिश भी कर रहे हैं कि दुनिया के बड़े देशों के साथ इजरायल के अच्छे संबंध हैं और वैश्विक नेताओं के साथ उनके व्यक्तिगत संबंध हैं।
सोर्स- पत्रिका डॉट कॉम

Comments

loading...