loading...

बाकी सबकी बात छोड़िए, ममता की इस एक्ट्रेस सांसद ने तो आजम खान की धज्जियां उड़ा दी

समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान के द्वारा भाजपा सांसद रमा देवी को लेकर की गई टिप्पणी पर शुक्रवार को भी लोकसभा में जमकर बवाल हुआ. लोकसभा में कई महिला सांसदों ने आजम खान के बयान की निंदा की और लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से एक्शन लेने की मांग की. शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, टीएमसी सांसद मिमी चक्रवर्ती, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई महिला सांसदों ने आजम पर एकसाथ हमला बोला.
तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती तो आजम खान पर खासी नाराज नजर आईं. उन्होंने कहा कि जब मैं पहली बार संसद में आई थी, तो हर किसी ने खुले दिल से मेरा स्वागत किया था. लेकिन अब जिस तरह की बात सामने आई है, वह बिल्कुल गलत है.
मिमी ने कहा कि कोई भी सदन में खड़ा होकर महिला के खिलाफ गलत टिप्पणी नहीं कर सकता है, आप स्पीकर से नहीं कह सकते हैं कि मेरी आंखों में देखें. उन्होंने कहा कि सदन को एक साथ होकर इस पर फैसला लेना चाहिए.
बता दें कि आजम खान के बयान के विषय में स्पीकर ने विभिन्न दलों के सांसदों की बात सुनने के बाद कहा कि सभी ने अपना पक्ष रखा है और इस विषय पर विभिन्न दलों के नेताओं से बातचीत के बाद मैं अपना फैसला करूंगा.

Comments

loading...