जन्मदिन स्पेशलः शादी के बाद तीन लोगों के साथ एक कमरे में रहते थे सोनू सूद, इस वजह से पत्नी पर करते है गर्व
बॉलीवुड के एक्टर सोनू सूद आज 46 साल के हो चुके है जी हां आज अपना जन्मदिन मना रहे सोनू ने कई फिल्मो में हीरो को भी अपने किरदार से मात दी है।भले ही सोनू हमेशा अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में आते रहे है लेकिन इस सिलसिले में उन्होनें अपनी फैमिली अपने परिवार को हमेशा दूर रखा है।
जैसा कि हम सभी जानते है सोनू सूद की पत्नी सोनाली जब भी मीडिया के सामने आई हैं उन्होंने जबरदस्त सुर्खियां बटोरी हैं।लेकिन सोनाली मीडिया से दूर रहना ही पसंद करती है।एक्टर सोनू ने 25 सितम्बर 1996 में सोनाली से शादी की थी।सोनाली और सोनू की शादी को 23 साल पूरे हो चुके है कपल हमेशा से ही इंडस्ट्री में अपनी प्राइवेसी को इंपोर्टेंस देते हुए आया है।
सोनू सूद के दो बेटे भी है। खास बात ये है कि सोनाली बॉलीवुड इंडस्ट्री से नहीं हैं। शायद यही वजह है कि उन्हें लाइम लाइट से कोई खास लेना-देना भी नहीं है। बताया जाता है कि सोनू, सोनाली से अपने कॉलेज टाइम के दौरान मिले थे।सोनू पंजाबी फैमिली से हैं वहीं उनकी पत्नी सोनाली तेलुगू परिवार से ताल्लुक रखती हैं।यूं तो दोनों की लव स्टोरी कभी सामने नहीं आई लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान सोनू ने बताया था कि किस तरह सोनाली ने हर कदम पर उनका साथ दिया।मुंबई में स्ट्रगलिंग पीरियड के दौरान उन्हें एक ऐसे फ्लैट में रहना पड़ा था जिसमें तीन और लोग भी रहते थे। शादी के बाद सोनाली, सोनू के साथ खुशी-खुशी एक कमरे में रहीं और कभी शिकायत नहीं की। वाकई प्यार हो तो ऐसा।
बात यदि सोनू के करियर की करें तो उनकी बॉडी को इंडस्ट्री में काफी पसंद किया जाता है।पिछली बार सिंबा फिल्म में सोनू को काफी पसंद किया गया था सिर्फ इतना ही नहीं सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म दबंग में भी सोनू ने अपने एक्शन सीन्स से हर किसी को मदहोश कर दिया।सोनू के पास इन दिनों कई फिल्में है।जिन पर वो जल्द ही काम शुरु करने वाले है।
Comments
Post a Comment