ऐश्वर्या के साथ इस शख्स का सबने उड़ाया था मज़ाक, जब जानी हकीकत तो हो गए शर्मसार
सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कब किस का मज़ाक बन जाए और किस की तारीफ हो जाए..कुछ नहीं कहा जा सकता है. कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या के साथ खड़े एक व्यक्ति की तस्वीरें वायरल हो रही थी. तस्वीर में शख्स सांवला और साधारण दिख रहा था. हालांकि कहा जाता है कि कभी किसी रंग का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए या फिर रंग से किसी को नहीं आंका जाना चाहिए. मगर जब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों ने खूब मजाक उड़ाया.
किसके साथ थी तस्वीर?
वायरल फोटो में अभिनेत्री ऐश्वर्या किसी मिस्ट्री मैन के साथ काफी खुश होते हुए पोज दे रहीं हैं. अगर आप साउथ इंडियन फिल्मों में रुचि रखते हैं तो समझ जाएंगे,अगर नहीं तो हो सकता है आप भी मजाक बनाए. लेकिन आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ खड़ा यह शख्स कोई छोटा मोटा आदमी नहीं यह साउथ फिल्म इंडस्ट्री का बहुत बड़ा डायरेक्टर है, जिसका नाम एटली कुमार है
साउथ का बेस्ट डायरेक्टर एटली
एटली कुमार साउथ फिल्मों बड़े बड़े डायरेक्टर में से एक हैं. इनका जन्म 21 सितंबर 1986 को तमिलनाड़ु के मदुरै गांव में हुआ था. एटली कुमार ऐसे शख्स है जो एक छोटे से गांव से निकलकर अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर साउथ इंडस्ट्री में एक खास मुकाम बनाए हुए हैं. 31 साल के हो चुके डायरेक्टर एटली कुमार की सच्चाई जानने पर जो लोग इनका मजाक उड़ा रहे थे वो शर्मसार हो गए. एटली कुमार ने साबित कर दिया कि किसी का रंग-रुप आपको कुछ मुकाम हासिल करने से नहीं रोक सकता.
बीवी के साथ हुई थी तस्वीर वायरल
एटली कुमार के साथ ऐसा पहला बार नहीं हुआ है. कुछ समय पहले उनकी बीवी के साथ भी उनकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही थी. लोग सोशल मीडिया पर तरह तरह की बातें कर रहे थे और मजाक उड़ा रहे थे. तस्वीर में उनकी बीवी काफी खूबसूरत नजर आ रही थी वहीं दूसरी तरफ एटली कुमार काफी सिंपल और सांवले नजर आ रहे थे. बता दें कि 8 साल तक डेट करने के बाद एटली कुमार ने एक्ट्रेस कृष्णा प्रिया से शादी की थी. इनकी शादी को करीब 4 साल हो चुके हैं. 9 नवंबर 2014 में दोनों ने शादी रचाई थी.
एटली कुमार डायरेक्टर होने के साथ साथ स्क्रीन प्ले राइटर भी हैं.
जीत चुके हैं कई अवार्ड्स
गौरतलब है 2013 में एटली कुमार ने साउथ फिल्म राजा रानी से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था जो साउथ में सुपरहिट रही थी. इनकी फिल्म ने 4 हफ्तों के ही अंदर 50 मिलियन से भी ज्यादा की कमाई की थी. इस फिल्म के लिए उनको विजय अवार्ड फॉर बेस्ट डेब्यू से भी सम्मानित किया गया था. एटली कुमार को बेहतरीन फिल्मों के लिए कई बड़े अवार्ड भी मिले हैं।
Comments
Post a Comment