प्रेमी युगल की बातें सुनकर टैक्सी ड्राइवर को हुआ शक, बहाने से ढाबे पर रोकी टैक्सी, फिर...

बिथरी चैनपुर के विधायक पप्पू भरतौल उर्फ राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा की एक दलित युवक से शादी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बरेली में एक नया प्रकरण सामने आया है। बरेली में एक प्रेमी युगल ने मजहब की दीवारें तोड़कर शादी के लिए प्रयागराज रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उनकी प्रेम कहानी खत्म हो गई। दोनों की बात सुनकर उनके टैक्सी ड्राइवर को मामले का अंदाजा हो गया। उसने चाय के बहाने ढाबे पर टैक्सी रोकी और ढाबा मालिक की मदद से पुलिस को बुलाया।
Third party image reference
महानगर में रहने वाली युवती एक अलग समुदाय से है। लेकिन युवक ने प्यार की खातिर शादी के लिए उसके धर्म को स्वीकार कर लिया। बुधवार की सुबह दोनों प्रयागराज हाईकोर्ट में शादी के इरादे से घर से निकले थे। दोनों ने टैक्सी किराए पर लीं और प्रयागराज के लिये चल दिये। ड्राइवर रास्ते में उन दोनों के बीच हो रही बातों को ध्यान से सुन रहा था। कुछ ही देर में उसे पूरी कहानी समझ आ गई। जैसे ही टैक्सी फरीदपुर पहुंची, ड्राइवर ने चाय पीने की बात करते हुए टैक्सी रोक दी।
Third party image reference
ड्राइवर चाय का ऑर्डर देने के बहाने ढाबा संचालक के पास गया और बताया कि वे शादी करने के लिए प्रयागराज हाईकोर्ट जा रहे हैं। ढाबा संचालक ने चुपचाप पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई। पूछताछ में युवक ने बताया कि दोनों के बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसने लड़की की खातिर अपना धर्म भी बदल लिया। युवती ने भी स्वीकार किया कि युवक ने अपना धर्म बदल लिया है। कुछ देर बाद पुलिस ने युवती के परिजनों को बुलाया। मां को देखकर युवती शादी से इंकार करने लगी। बाद में, युवती के परिवार वाले उसे अपने साथ ले गए, वहीं युवक को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
News source:www.patrika.com


Comments
Post a Comment