loading...

‘बाढ़ आई तो क्या खाना-पीना, मूवी देखना छोड़ दे, बेशर्म कहीं के!’


एक ओर जहां ऋतिक ने इस मुलाकात की चंद तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, वहीं दूसरी ओर बिहार की विपक्षी पार्टी आरजेडी ने इस मुलाकात और सुशील मोदी के सुपर-30 देखेने पर सरकार के उपर निशाना साधा है.
पटना(Patna): फिल्म सुपर-30 को बिहार सरकार द्वारा टैक्स फ्री किए जाने के बाद अभिनेता ऋतिक रोशन ने डेप्युटी सीएम सुशील मोदी से पटना में मुलाकात की थी. वहीं बुधवार को फिल्म की पूरी टीम ने देश के उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू से भी मुलाकात की थी. इन दोनों खास मुलाकातों की फोटो ऋतिक रोशन ने खुद साझा की थी और दोनों को धन्यवाद किया था.
वहीं एक ओर जहां ऋतिक ने इस मुलाकात की चंद तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, वहीं दूसरी ओर बिहार की विपक्षी पार्टी आरजेडी ने इस मुलाकात और सुशील मोदी के सुपर-30 देखेने पर सरकार के उपर निशाना साधा है. दरअसल, बुधवार को आरजेडी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर सरकार पर सवाल उठाए गए. आरजेडी के ट्विटर हैंडल पर पार्टी ने लिखा,’निशब्द! और बिहार का पूरा मंत्रिमंडल कल रात राक्षसी प्रवृति के साथ सुशील मोदी की अगुवाई में मल्टीप्लेक्स में फ्री डिनर के साथ फिल्म देख रहा था. ऊपर से मंत्री कह रहे थे- बाढ़ आई तो क्या खाना-पीना, मूवी देखना छोड़ दे. बेशर्म कहीं के!’
फिल्म देखने में मस्त नेता

बता दें कि आरजेडी का यह ट्वीट उस वक्त आया है जब बिहार के तमाम जिले बाढ़ जैसी स्थिति से जूझ रहे हैं. आरजेडी का आरोप है कि सरकार लोगों की मदद करने के बजाय अन्य कामों में वक्त बर्बाद कर रही है. लाजमी है, की बाढ़ में जहां एक और पूरा राज्य रो रहा है. वहीं जूसरी ओर यहां के नेता फिल्म देखने में मस्त हैं.

Comments

loading...