पुलिस कस्टडी में एजाज खान, रोते-रोते पत्नी ने कही ऐसी बात

बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट और अभिनेता एजाज खान बीते काफी दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं. टिक-टॉक पर एक विवादित वीडियो की वजह से एजाज खान पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है. इस वीडियो की वजह से एजाज को एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया था. इस वीडियो को लेकर उनकी काफी आलोचना भी की जा रही है. उन्हें लेकर लोग सोशल मीडिया पर काफी निगेटिव कमेंट्स कर रहे हैं. वहीं अब इस मामले पर एजाज की पत्नी एंड्रिया का रिएक्शन भी आ गया है. वो मीडिया के बात करते हुए बुरी तरह फफक पड़ीं. रोते-रोते उन्होंने सारी बात कही है.
मीडिया से बात करते हुए एजाज खान की पत्नी एंड्रिया रोने लगीं. उन्होंने रोते हुए मीडिया से मदद की गुहार लगाई. एंड्रिया ने कहा, 'मैं अपने पति के लिए न्याय चाहती हूं क्योंकि लोग उनके खिलाफ जा रहे हैं. मेरे पति सभी क्रूरताओं के खिलाफ केवल मुसलमानों के लिए ही नहीं, हिंदुओं के लिए, ईसाइयों के लिए भी आवाज उठाने वाले अकेले हैं. मेरे पति बिल्कुल अकेले हैं, इसलिए मैं कुछ कहना नहीं चाहती. मैं सिर्फ अपने पति के लिए न्याय चाहती हूं, आप लोग जो कर रहे हैं वो अन्याय है.'

एंड्रिया ने आगे कहा कि 'आप लोग ये नहीं सोच रहे हैं कि उनका एक परिवार भी है. कितनी बार मैंने उन्हें बोलने से मना किया है. लोग उनके खिलाफ जा रहे हैं'. एंड्रिया का कहना है कि 'बहुत सारे लोग उसे फंसा रहे हैं'.

एजाज खान पर धर्म के नाम पर दो समुदायों में शत्रुता भड़काने और इससे संबंधित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने का मुकदमा दर्ज हुआ है. एजाज खान ने फैजू के समर्थन में एक वीडियो जारी किया. इसे संज्ञान में लेते हुए मुंबई पुलिस ने एजाज खान को गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले बॉलीवुड और टीवी अभिनेता एजाज खान को ड्रग्स मामले में साल 2018 में गिरफ्तार किया गया था.
Comments
Post a Comment