ये हैं अमेठी वाले राजा संजय सिंह की ‘कॉन्ट्रोवर्शियल’ राजकुमारी, मां ने नहीं दिया पिता का नाम
- Get link
- X
- Other Apps
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. अब वह बीजेपी में शामिल होंगे. इस्तीफा देने के बाद संजय सिंह ने कहा, मैंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी है, राज्यसभा के सदस्य पद से भी इस्तीफा दे दिया है, कल (31 जुलाई) बीजेपी में शामिल हो जाऊंगा. ये तो हुई अमेठी वाले राजा साहब की बात, अब हम अपने पाठकों को उनकी एक राजकुमारी के बारे में बताने जा रहे हैं.
ये अकांक्षा सिंह हैं, अमेठी के राजा संजय सिंह की स्टेप डॉटर.दरअसल अकांक्षा संजय की दूसरी पत्नी अमिता और बैडमिंटन स्टार सैयद मोदी की बेटी हैं. 29 साल की आकांक्षा के पिता मुस्लिम थे. इसके बावजूद उनकी मां अमिता ने उनका हिंदू नाम रखा था.
दरअसल आकांक्षा की मां याने संजय सिंह की दूसरी पत्नी रानी अमिता सिंह बचपन से स्पोर्ट्स में आगे रहीं और वो नेशनल बैडमिंटन टीम का हिस्सा भी थीं. 1978 में एक टूर्नामेंट के दौरान उनकी मुलाकात जूनियर नेशनल चैंपियन सैयद मोदी से हुई थी. पहली नजर के प्यार से अमिता ने घरवालों की मर्जी के बगैर शादी की थी. लेकिन दोनों ही स्पोर्ट्स में आगे थे, ऐसे में दोनों के बीच में अहम का टकराव होने लगा.
1988 में मोदी का मर्डर हुआ था, तब अमिता प्रेग्नेंट थीं. मोदी को लगता था कि अमिता के पेट में संजय सिंह का बच्चा है. 1988 में ही अमिता ने अकांक्षा को जन्म दिया था. मोदी के मर्डर के बाद अमिता ने अमेठी के राजा संजय सिंह से शादी की.
बात आकांक्षा की करें तो उन्होंने दिल्ली के ब्रिटिश स्कूल से स्कूलिंग की है. इसके बाद लंदन के सिटी लॉ इंस्टीट्यूट से क्रिमिनल लिटिगेशन की डिग्री ली है. फिलहाल वो नई दिल्ली में रहती हैं.
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment