Skip to main content
loading...

इन राजनेताओं की पत्नियां देती हैं अभिनेत्रियों को मात, सुंदरता देख रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली: खूबसूरत महिलाओं में हमेशा भारतीय फिल्म अभिनेत्रियों की बात होती है, लेकिन कई भारतीय राजनेताओं की पत्नियां अभिनेत्रियों से सुंदरता में कम नहीं हैं। इन नेताओं की पत्नियों की सुंदरता और शालीनता की चर्चा हमेशा होती रहती है।


प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया

कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य की पत्नी प्रयदर्शिनी राजे सिंधिया किसी अभिनेत्री से सुंदरता में कम नहीं हैं। प्रियदर्शिनी बरोडा के गायकवाड परिवार की राजकुमारी हैं। 2012 में फेमिना पत्रिका ने इन्हें विश्व की 50 सुंदरियों की सूची में शामिल किया था।


डिंपल यादव

डिंपल यादव का जन्म 15 जनवरी 1978 को पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था। यह एक राजनेत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की धर्मपत्नी हैं। राजनीतिक क्षेत्र में पहला चुनाव हारने के बाद उनके पति अखिलेश अपनी जीती कन्नौज लोकसभा की सीट उनके लिए छोड़ दी। 2012 में लोकसभा उपचुनाव में इन्होंने निर्विरोध जीत कर एक कीर्तिमान स्थापित किया। वह जितनी खूबसूरत हैं और उतनी ही शांत स्वभाव की हैं।


सारा अब्दुल्लाह पायलट

सारा अब्दुल्लाह राजस्थान के उपमुख्यमंत्री और दिवंगत राजेश पायलट के बेटे सचिन पायलट की पत्नी हैं। सारा जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्लाह की बेटी हैं। सचिन राजस्थान के गुज्जर परिवार के हैं जब कि सारा एक मुस्लिम परिवार से थीं। सारा ने पिछले कुछ सालों में समाजसेवा कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है।


हरसिमरत कौर बादल

1966 में जन्मी हरसिमरत कौर शिरोमणी अकाली दल की सदस्य और पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखवीर सिंह बादल की पत्नी हैं। जो स्वयं एक राजनेत्री और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हैं। वे भटिंडा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा की सांसद हैं।


पूजा शेट्टी देवड़ा

प्रसिद्ध व्यवसायी मनमोहन शेट्टी की पुत्री पूजा शेट्टी मुंबई के राजनेता मिलिंद देवड़ा की पत्नी हैं। पूजा शेट्टी एक फिल्म निर्माता हैं। साथ ही ये एडलैब्स इमेजिका की एमडी हैं।

Comments

loading...