कुवैत में फंसी महिला के परिजनों ने जब सनी देओल से मांगी मदद, तो देखिए उन्होंने बदले में क्या किया

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता और गुरदासपुर से भाजपा सांसद सनी देओल ने अपने काम से लोगों का दिल जीता है। दरअसल सनी देओल की बदौलत कुवैत में फंसी पंजाब की एक महिला वीना भारत लौटी है। पंजाब की निवासी वीना किसी कारण कुवैत में फंस गई थी, इस दौरान उनके परिजनों ने सनी देओल से उन्हें वापस लाने की गुहार लगाई।
इस मुद्दे पर काम करते हुए सनी देओल ने भारतीय एंबेसी के सहयोग से उस महिला को कुवैत में ढूंढ निकाला। वह अब वापस भी आ गई है। इससे महिला के परिवार वाले बेहद खुश हैं। इतना ही नहीं, सनी देओल के इस काम पर खुद उनके पिता धर्मेंद्र ने भी उनकी तारीफ करते हुए ट्वीट किया।
सनी देओल के काम की सराहना करते हुए धर्मेंद्र ने ट्वीट किया, ‘नौकरी समझ कर फर्ज निभाना सनी बेटे, भगवान आपका भला करे।’ इस ट्वीट के जरिए धर्मेंद्र ने सनी देओल को उनके फर्ज के लिए आगाह करते हुए उन्हें आशीर्वाद भी दिया है। इसके अलावा सनी देओल अपने संसदीय क्षेत्र गुरदासपुर का विकास करने के लिए भी खूब मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने अपने चुनाव प्रचार के दौरान गुरदासपुर की जनता से कई वादे किये थे, जिसे पूरा करने के लिए सनी देओल जी जान से मेहनत कर रहे हैं।
सनी देओल ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट से गुरदासपुर लोकसभा सीट से जीत हासिल की। उन्होंने यहां कांग्रेस के कैंडिडेट सुनील जाखड़ को मात दी थी।



Comments
Post a Comment