तीन तलाक बिल पास होते ही भड़क उठे ओवैसी, बोले- 3 साल बाद जब जेल से पति वापस आएगा तो क्या..

अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में तीन तलाक बिल का पुरजोर विरोध किया। लेकिन अंत में लोकसभा से तीन तलाक बिल पास हो गया। अब इस बिल को राज्यसभा में पास कराना पीएम नरेंद्र मोदी सरकार की सबसे बड़ी चुनौती है। खैर, संसद तक तक ठीक था। ओवैसी ने तो तीन तलाक बिल पास होते ही अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बिल के विरोध में एक के बाद एक कई ट्वीट कर दिए।
गूगल
जानिए क्या बोले ओवैसी
तीन तलाक बिल पास होते ही ओवैसी भड़क उठे और ट्विटर पर बड़ा बयान देते हुए लिखा,"अगर किसी मुस्लिम महिला का पति जेल चला जायेगा तो वह अपनी पत्नी को भत्ता कैसे देगा? कोई मुस्लिम महिला ऐसे व्यक्ति के साथ शादी के बंधन क्यों रहे और अपने पति का इंतज़ार क्यों करे जिसे 3 साल की सज़ा मिली हो? और जब 3 साल बाद उसका पति जेल से वापस आएगा तो क्या वो ये कहेगी कि बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है?"
गूगल
(सोर्स- Asaduddin Owaisi official Twitter account)


Comments
Post a Comment