loading...

300 करोड़ी फिल्म देने के बाद बदल गई इस अभिनेता की जिंदगी, बेटी को रखता है परी की तरह



बी टाउन के मोस्ट हैंडसम अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह' ने बॉक्स ऑफिस पर अविश्वसनीय सफलता हासिल की है। अब भी यह फिल्म कमाई कर रही है। पूरी दुनिया से इस फिल्म ने 300 करोड़ बटोरे हैं। फिल्म हर दिन सफलता के नए-नए आयाम गढ़ते जा रही है। कबीर सिंह की सक्सेस से शाहिद की भी खुशी का ठिकाना नहीं है और ऐसा होना भी चाहिए। शाहिद कपूर के लिए कबीर सिंह की सक्सेस बेहद जरूरी थी। इससे पहले शाहिद कपूर ने कोई भी 100 करोड़ी फिल्म नहीं दी थी, लेकिन 'कबीर सिंह' ने 300 करोड़ की कमाई कर के शाहिद कपूर की जिंदगी बदल कर रख दी है। इस फिल्म में काम करने के बाद शाहिद कपूर की डिमांड काफी बढ़ गई है।

Third party image reference
उन्हें कई फिल्मों के ऑफर्स आ रहे हैं। पहले वह सिर्फ एक सुपरस्टार थे लेकिन अब वह की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर ने ज्यादा फिल्मों में काम ना मिलने की का रोना रोया था, लेकिन कबीर सिंह के बाद उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई है। कबीर सिंह ने शाहिद की जिंदगी को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। उनकी लाइफस्टाइल में भी काफी बदलाव आ गए हैं। अब वो एक नई जिंदगी जी रहे हैं।

Third party image reference
शाहिद कपूर को एक फैमिली मैन भी कहा जाता है। अपने काम के साथ-साथ वो अपने परिवार को भी पूरा वक्त देते हैं। कबीर सिंह के हिट होने के बाद वो तुरंत अपने पूरे परिवार के साथ छुट्टियों पर निकल गए थे और अब उन्हें अपनी बेटी के साथ स्पॉट किया गया।

Third party image reference
बॉलीवुड का यह अभिनेता मुंबई के प्रतिष्ठित फूड हॉल के बाहर नजर आया। शाहिद कपूर अपनी बेटी मीशा कपूर को लेकर फूडहॉल पहुंचे। वहां से कुछ खाने पीने का सामान खरीदने के बाद घर वापस गए। इस दौरान शाहिद कपूर स्वेट शर्ट और ट्रेक पैंट पहने हुए नजर आए। वहीं मीशा शाहिद की गोद में मीशा परी की तरह नजर आईं। कहते हैं कि एक बेटी को अपने पापा की गोद में जो प्यार, अपनापन और सुरक्षा मिलती है, उसे वह और किसी की गोद में नहीं मिलती है। मीशा भी अपने पिता शाहिद की गोद में वैसा ही अपनापन महसूस करती नजर आ रही है
शाहिद कपूर की इस बेटी के अलावा एक बेटा भी है। उनके बेटे का नाम जैन कपूर है। शाहिद कपूर की बीवी मीरा कपूर हैं, जिनसे उन्होंने साल 2015 में शादी की थी। शाहिद-मीरा की जोड़ी पूरी दुनिया में काफी पॉपुलर है।
Source: Viral Bhayani Instagram

Comments

loading...