loading...

चंद्रयान-2: कांग्रेस ने कहा- नेहरू ने की थी इसरो की स्थापना, बीजेपी ने ऐसे दिया जवाब




चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग हो चुकी है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने
आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर 2:43 मिनट पर चंद्रयान-2 को लॉन्च किया गया. लॉन्चिंग के बाद ISRO के चेयरमैन ने बताया कि किस तरह उनकी टीम ने इस मिशन को कामयाब बनाने के लिए किस तरह दिन-रात एक कर दिए.

एक तरफ के सिवन ने बताया कि टीम इसरो ने अपना घर-परिवार छोड़कर पिछले 7 दिनों में चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग के लिए दिन-रात एक कर दिया. वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक दल इस मिशन का श्रेय लेने की होड़ में लग गए हैं. इसरो की इस कामयाबी के बाद कांग्रेस ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट कर टीम इसरो को चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग की बधाई दी.


वहीं, कांग्रेस ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, 'ये देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के दूरदर्शी कदम को याद करने का समय है जिनके कारण 1962 में अंतरिक्ष अनुसंधान INCOSPAR की नींव पड़ी जो आगे चलकर इसरो बना. इसके साथ ही मनमोहन सिंह को 2008 में चंद्रयान -2 को स्वीकृति देने के लिए भी याद किया जाना चाहिए.


कांग्रेस के इस ट्वीट तो रीट्वीट करते हुए बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा यह वास्तव में गलत व्यवहार है. यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का क्षण है. इसको लेकर राजनीति में नहीं पड़ना चाहिए. वैसे जब भविष्य का नेतृत्व नहीं दिखाई देता है तो प्रासंगिक बने रहने के लिए अतीत में वापस जाने की प्रवृत्ति होती है. लेकिन दुख है कि कांग्रेस के साथ यही हुआ है.


प्रधानमंत्री ने कहा कि चांद से लाएगा दक्षिण ध्रुव की जानकारियां
"चंद्रयान-2 की सफल लॉन्चिंग के बाद पीएम मोदी ने इसरो को बधाई दी है. उन्होंने ट्विटर पर एक ट्वीट में लिखा, चंद्रयान-2 अपने आप में खास है क्योंकि यह चांद की सतह पर दक्षिणी ध्रुव को जानेगा और इसका अध्ययन करेगा, जिसके बारे में अभी तक खास जानकारी नहीं है और यहां से किसी भी पिछले मिशन में नमूने नहीं जुटाए गए हैं. यह मिशन चांद के बारे में नई जानकारियां लाएगा."

Comments

loading...