loading...

जेल जाने के 2 दिन बाद ही एजाज खान को मिल गई जमानत, बेल के लिए भरनी पड़ी मोटी राशि

जैसा की आप सभी को पता ही होगा कि रिएलिटी शो बिग बॉस से लोकप्रिय हुए एक्टर एजाज खान को मुंबई पुलिस के साइबर सैल ने 18 जुलाई को सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद कोर्ट में उनकी पेशी हुई और 2 दिन की पुलिस हिरासत के बाद उन्हें 14 दिनों कि न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। अब खबर आ रही है कि कोर्ट ने एजाज खान को राहत दे दी है पर, उसके लिए एजाज को मोटी कीमत चुकानी पड़ी है।

Toi
जी हां दोस्तों जेल जाने के 2 दिन बाद ही एजाज को कोर्ट से जमानत मिल गई है और अब जल्द है वो जेल के बाहर होंगे। इस जमानत के लिए एजाज को 1 लाख रुपए की सिक्योरिटी मनी भरनी पड़ेगी। एजाज खान पर IPC की धारा 153(A) , 34 और IT एक्ट की धारा 67 के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

Instagram
बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर फैसल शेख और उनकी टीम ने तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग मामले में विवादित वीडियो बनाया था। इसके समर्थन में एजाज खान उतर आए थे और उन सभी आरोपियों का समर्थन किया था। इतना ही नहीं जिस फैसल शेख के खिलाफ पहले से मुंबई के साइबर सेल में एफआईआर दर्ज था उसके साथ वीडियो बनाकर मुंबई पुलिस का मजाक भी उड़ाया था।

Twimg
अब देखना ये है कि जेल से बाहर आकर एजाज क्या करते हैं। ये कोई पहली दफा एजाज जेल नहीं गए है, इससे पहले भी 2018 में ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तारी हुई थी। उनके पास बैन हो चुके 8 ड्रग्स की गोलियां मिली थीं। तब मुंबई नारकोटिक्स टीम ने उन्हें अरेस्ट किया था।
आप सभी को क्या एजाज खान को दिया गया जमानत का फैसला सही लगता है? कॉमेंट बॉक्स पर अपनी राय दें।

Comments

loading...