28 वर्षीय मुस्लिम लड़के से शादी करने वाली है ये 43 वर्षीय हिन्दू अभिनेत्री

सुष्मिता सेन के फैन्स के लिए एक बड़ी खबर है। पूर्व मिस यूनिवर्स और भव्य अभिनेत्री इस साल के अंत तक अपने 28 वर्षीय साथी रोहमन शॉल से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हो सकती हैं।
Instagram
सभी को पता है कि बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन मॉडल रोहमन शॉल के साथ रिलेशन में है। विदेशी छुट्टियों से लेकर रोमांटिक डेट नाइट्स से लेकर पावर योगा सेशन तक सुष्मिता और रोहमन शॉल रिलेशनशिप गोल देने में व्यस्त रहे हैं।
Instagram
सुष्मिता और रोहमन पिछले काफी समय से अपनी केमिस्ट्री की बदौलत लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर हिट हैं और अब ऐसा लगता है कि ये जोड़ी अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार है।
Instagram
रिपोर्टों के अनुसार यह पता चला है कि इस साल नवंबर या दिसंबर में दोनों शादी करने की योजना बना रहे हैं। आपको बता दें कि सुष्मिता सें 43 साल की हो चुकी है और वही उनके बॉयफ्रेंड रोहमन मात्र 28 साल के है।
यानी रोहमन शॉल उनसे 15 साल छोटे है। साथ आपको ये भी बता दें कि सुष्मिता सेन जहां हिन्दू है वहीं रोहमन एक मुस्लिम परिवार से आते है। पेशे से रोहमन एक मॉडल है।
Source: Times Now


Comments
Post a Comment