loading...

भारतीय जनता पार्टी से 24 घंटे में ही कांग्रेस ने ले लिया कर्नाटक का बदला

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी को कर्नाटक में एक बड़ा दांव झेलना पड़ा था। भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक में बड़ा दांव चलते हुए जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन की सरकार गिरवा दी। कांग्रेस इस बात के लिए भाजपा को कोसते ही रह गई लेकिन बीजेपी अपना दांव चल चुकी है और अब सरकार बनाने की कोशिश में जुट गई है। हालांकि कांग्रेस ने भी महज 24 घंटे में ही भाजपा से इसका बदला ले लिया। हम बताते हैं ये दांव क्या है।
Google Image

कर्नाटक में भाजपा ने चला था बड़ा दांव

भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक में बड़ा दांव चला। कुमारस्वामी सरकार को गिराने के लिए विश्वास मत लाने की मांग की गई। इससे पहले ही कांग्रेस और जेडीएस के कुछ विधायकों को बीजेपी ने अपने पाले में कर लिया था। उन सभी को मंत्री पद का लालच देकर मुंबई में भेज दिया गया था। सभी विधायक मुंबई में ही थे और यहां सरकार गिर गई। भाजपा अपने दांव में सफल हो गई और अब सरकार बनाने की तैयारी में है।
Google Image

सिर्फ 24 घंटे में ही कांग्रेस ने ले लिया बदला

कांग्रेस ने भी सिर्फ 24 घंटे में ही भारतीय जनता पार्टी से कर्नाटक का बदला ले लिया। ये सियासी बदला मध्य प्रदेश में लिया गया। दरअसल मध्य प्रदेश सरकार पर भी कर्नाटक की तरह ही संकट के बादल थे लेकिन कमलनाथ ने गजब की राजनीतिक चाल चली। कमलनाथ सरकार बुधवार को दंड विधि संशोधन विधेयक सदन में लेकर आई। इस दौरान विधानसभा में मत विभाजन किया गया और कांग्रेस के पक्ष में 122 वोट पड़े और ये विधेयक बहुमत से पास हो गया है। हैरानी की बात है कि भाजपा के दो एमएलए नारायण त्रिपाठी और शरद कौल ने क्रॉस वोटिंग की। इसके साथ ही दोनों ने कमलनाथ को विकास पुरुष भी बता दिया। बीजेपी के दो एमएलए को अपनी ओर करने के कांग्रेस के दांव से भाजपा हैरान है।
दोस्तो आपको क्या लगता है कांग्रेस ने कैसा दांव चला है, कमेंट में बताएं और न्यूज शेयर करें। हर अपडेट के लिए आप मुझे फॉलो जरूर करें। धन्यवाद।।
(न्यूज सोर्स- aajtak.indiatoday.in)


Comments

loading...