loading...

2 साल पहले इस एक्ट्रेस के पति ने किया था सुसाइड, अब करने जा रही है दूसरी शादी

टीवी एक्ट्रेस पवनी रेड्डी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जिसे सुनने के बाद उनके फैंस खुश है. जी दरअसल आज से दो साल पहले उनके पति ने सुसाइड किया था और वह उस सदमे से बाहर आ गईं हैं और दूसरी शादी के लिए तैयार हैं. आने वाली खबरों के अनुसार पवनी जल्द ही अपने फैमिली फ्रेंड के साथ शादी करने वाली हैं और पवनी के फैमिली फ्रेंड का नाम आनंद है. आपको बता दें कि बीते कुछ समय से यह कपल सोशल मीडिया पर सुर्ख‍ियां बटोर रहा है और दोनों ही सोशल मीडिया पर अपने रिलेशनश‍िप का हिंट दे रहे थे. ऐसे में अब आने वाली खबरों की मानें तो पवनी के होने वाले पति आनंद ने पवनी के पहले पति के नाम का टैटू भी बनवाया है.
आप सभी को पता ही होगा कि पवनी की पहली शादी साउथ एक्टर प्रदीप कुमार से साल 2013 में हुई थी और प्रदीप साउथ टेलीविजन इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा थे. वहीं आप सभी ने प्रदीप को सप्त मात्र‍िका और सुमंगली जैसे टीवी सीरियल्स में देखा होगा. वहीं साल 2017 में प्रदीप और पवनी के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी की वजह से प्रदीप ने सुसाइड कर लिया था और इस घटना से पवनी को बहुत बड़ा झटका लगा था.
वहीं अब पवनी इस घटना से उबर चुकी हैं और इस हादसे के बाद उन्होंने एक्ट‍िंग में खुद को बिजी कर लिया था. आप सभी को यह भी बता दें कि पवनी रेड्डी तमिल और तेलुगू टीवी का पॉपुलर चेहरा हैं और उन्होंने अपने करियर की शुरूआत तेलुगू फिल्म ड्रीम और तमिल फिल्म वरजम से की थी. उसके बाद में एक्ट्रेस ने टीवी सीरियल्स में अपने आपको व्यस्त रखने लगीं. फिलहाल वह अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं.

Comments

loading...