भाजपा विधायक का ओवैसी पर पलटवार, 15 जन्म लेकर भी तुम्हारे बाप-दादा हिंदुओं का बाल भी बांका नहीं कर सकते हैं

नई दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी ने जिस तरह से विवादित बयान दिया है, उसके बाद तेलंगाना से भाजपा विधायक राजा सिंह ने तीखा पलटवार किया है। राजा सिंह ने चुनौती दी है कि हम तुम्हे 15 मिनट नहीं 15 घंटे देते हैं, 15 घंटे नहीं 15 महीने देते हैं, 15 महीने नहीं 15 साल देते हैं। लेकिन तुम्हारे बाप-दादा 15 बार पैदा होंगे और खानदान 15 बार जन्म लेगा तो भी तुम हम हिंदुओं का एक भी बाल बांका नहीं कर सकते हो।
पागलपन का दौरा पड़ता है
राजा सिंह तेलंगाना की गोशमहल विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं। उन्होंने कहा कि अकबरुद्दीन ओवैसी को कभी-कभी पागलपन का दौरा पड़ता है, उनकी मानसिक हालत बिगड़ चुकी है। राजा सिंह ने कहा कि भीड़ में एक भेड़िया भौंकता है, ठीक उसी तरह से ये भी है। अकबरुद्दीन पर देशद्रोह का आरोप है और वह एक देशद्रोही है। उसका बड़ा भाई भी देशद्रोही है और उसकी पार्टी देशद्रोह का समर्थन करती है। ये लोग बार-बार लोगों को भड़काने का प्रयास करते हैं।
माहौल खराब करने की कोशिश
भाजपा विधायक ने कहा कि ये लोग देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। राजा सिंह ने कहा कि तुम्हे 15 मिनट नहीं जितना समय चाहिए ले लो, हम तुम्हे देंगे, अगर दम है तो मैं तुम्हे चैलेंज करता हूं, आमने-सामने युद्ध लड़ो और फिर देखेंगे कि तुम्हारे अंदर कितना दम है और मेरे अंदर कितना दम है। बता दें कि 2013 में अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि हम मुसलमान 25 करोड़ हैं और तुम हिंदू 100 करोड़ लेकिन 15 मिनट के लिए पुलिस हटाकर दो, देख लेंगे किसमे कितना दम है।
ओवैसी का विवादित बयान
अपने इसी बयान का ओवैसी ने एक बार फिर से जिक्र किया है, उन्होंने कहा कि 15 मिनट का ऐसा दर्द है अभी तक भर नहीं सका है। ओवैसी ने कहा कि आरएसएस वाले हमारा बाल भी बाका नहीं कर सकते हैं। याद रखों दुनिया उसी को डराती है जो डरता है, दुनिया उसी से डरती है जो डराना जानता है। देशभर में हो रही लिंचिंग की घटनाओं पर मोदी सरकार को घेरते हुए अकबरुद्दीन ने कहा कि मुसलमानों को शेर बनना होगा ताकि कोई चायवाला उनके सामने खड़ा भी ना हो सके।
Comments
Post a Comment