loading...

अंधी गाय के साथ यह मुस्लिम 10 बरसों से कर रहा है ऐसा व्यवहार, जानकर नही होगा यकीन

भारत में जहां गौहत्या को लेकर अफवाहोंऔर आरोपों का बाजार गर्म है। खबर सिवनी से आ रही है, जो सभी गर्म अफवाहों पर पानी डालने के लिए पर्याप्त है। देश भर में बढ़ती मॉब लिंचिंग की घटनाओं के बीच, सिवनी में एक मुस्लिम परिवार है जो पीढ़ियों से खेती कर रहा है। यह परिवार वर्तमान में एक अंधी गाय को पालने में लगा हुआ है। मुस्लिम परिवार के गायों की सेवा करने की वजह से इनकी चर्चा इस पूरे क्षेत्र में है।


Third party image reference
हम बात कर रहे हैं सिवनी के फैयाज खान की हां, यह वही फैयाज खान है जो गौसेवा के लिए चर्चा का विषय रहा है। जिले के ज्यारत नाके के पास फैयाज की एक छोटी सी चाय की दुकान भी है। लेकिन एक चाय वाला शब्द से अधिक प्रसिद्धि, वे गौसेवा के कारण प्राप्त कर रहे हैं।


Third party image reference
बताया जा रहा है कि गौसेवा का यह सिलसिला 10 साल पहले खान परिवार में शुरू हुआ था, उस समय एक बूढ़ी गाय ने एक अंधे बच्चे को जन्म दिया था। जिसका नाम नूरी रखा गया। अंधे होने के बावजूद, खान परिवार ने नूरी को न केवल अपनाया, बल्कि उसे पाल पोस कर बड़ा भी किया। चाय की दुकान चलाने के साथ फैयाज खान अपनी गाय की देखभाल भी करते हैं। फैयाज के अनुसार, वे नूरी का पूरा ध्यान रखते हैं और डॉक्टर की सलाह से उसे आहार देते हैं।

Comments

loading...