loading...

बिना शादी के ही पति का सुख ले रही हैं यह अभिनेत्रियां, नंबर 1 कुछ दिनों पहले ही बनी है मां

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री मे कई ऐसी अभिनेत्रियां जिनके लव अफेयर शादी मे बदल चुके हैं, और आज अपनी शादीशुदा जिंदगी अपने पति के साथ खुशहाली से जी रही हैं, कुछ ऐसी भी अभिनेत्रियां हैं, जिनकी शादी तो नहीं हुई लेकिन यह शादीशुदा लोगों की तरह अपने प्रेमी के साथ खुशहाल जीवन जी रही हैं। आइये आज आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे मे बताते हैं।


Third party image reference
3- एमी जैक्सन
बॉलीवुड अभिनेत्री एमी जैक्सन काफी लंबे समय से जॉर्ज पानायिटू के साथ रिलेशनशिप में हैं। कुछ दिनों पहले ही एमी जैक्सन ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंट होने की खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर को थी, जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड जॉर्ज के साथ है, और इस अभिनेत्री का बेबी बंप साफ़ तौर पर नज़र आ रहा है। बता दें कि एमी जैक्सन और जॉर्ज पानायिटू काफी टाइम से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, और दोनों की रोमांट‍िक केमिस्ट्री कई बार सोशल मीड‍िया प्लेटफॉर्म्स पर नजर आती है। हालांकि अब खबर है कि यह अभिनेत्री अपने लॉन्ग रिलेशनशिप को शादी में बदलने वाली हैं। यह दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।


Third party image reference
2- सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे हॉट और फिट अभिनेत्री है। सुष्मिता सेन असल ज़िन्दगी में कुंवारी है हाल ही में उनके छोटे भाई ने शादी की है, लेकिन सुष्मिता सेन ने नहीं की, पर ये बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ बहुत खुश है। खबर है कि सुष्मिता और रोमन शॉल बांद्रा के एक फ्लैट में एक साथ यानि लिव-इन-रिलेशनशिप में रहते हैं। हालांकि इस खबर की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन सुष्मिता सोशल मीडिया पर ये बात शेयर कर चुकी हैं, कि रोमन ही उनकी बेटियों के पिता है। बता दें कि सुष्मिता ने दो बच्चियों को गोद लिया था, और शादीशुदा महिला की तरह ज़िन्दगी जी रही है।


Third party image reference
1- गैब्रिएला
गैब्रिएला साउथ अफ्रीका की एक खूबसूरत मॉडल और एक्ट्रेस हैं। इनका अफेयर बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल से है। पत्नी मेहर जेसिया से तलाक़ के बाद अर्जुन गैब्रिएला को डेट कर रहे हैं। दोनों काफी समय ऐसे एक लिव-इन-रिलेशनशिप मे है। बीते 18 जुलाई को 2019 गैब्रिएला ने एक बेटे को जन्म दिया। गैब्रिएला गैब्रिएलाने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में एक फोटो शेयर की। फोटो में ग्रैबिएला अपने बेटे को गले लगाए हुए हैं। हालांकि फोटो में बेटे का चेहरा एक दम साफ नहीं नजर आ रहा है लेकिन फोटो बेहद प्यारी है। इस फोटो को शेयर करते हुए गैब्रिएला ने एक कैप्शन भी दिया है। कैप्शन में गैब्रिएला ने लिखा- 'मैं थकी हुई हूं लेकिन अभी भी प्यार में हूं।' बता दें कि कुछ वक्त पहले ही अर्जुन ने उनके और गैब्रिएला के रिश्ते को सार्वजनिक किया था। जिसके कुछ दिन बाद ही एक्टर ने प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड की फोटो शेयर की।
Sources : amarujala/ ucnews

Comments

loading...