loading...

1 अगस्त से देशभर में लागू होंगे ये 3 नए नियम, यह चीजें होंगी सस्ती, तुरंत क्लिक कर जानें

मोदी सरकार द्वारा हर महीने देशभर में कुछ बदलाव किये जाते हैं, एक बार फिर नए महीने की शुरुआत होने जा रही है. आने वाले अगस्त महीने में कुछ बदलाव देशभर में मोदी सरकार द्वारा किये जाएंगे. जिनका लाभ सभी आम भारतीय नागरिकों को होगा. आज आपको 1 अगस्त से लागू होने जा रहे 3 नए नियम और बदलाव के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको जानना आप सभी के लिए जरूरी है.

Third party image reference

1. इलेक्ट्रिक व्हीकल होंगी सस्ती

आने वाले 1अगस्त से इलेक्ट्रिक व्हीकल सस्ती होंगी, क्योंकि गुड्स एवं सर्विसेज टैक्स काउंसिल (GST) ने बैटरी से चलने वाले वाहन पर लगने वाली जीएसटी दर में कटौती की है. जो कि 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी हैं. जबकि चार्जर पर जीएसटी दर 18 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी कर दी हैं.

Third party image reference

2. SBI की यह सर्विस होगी मुफ्त

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया से जुड़े लोगों के लिए यह खबर काफी काम की है, क्योंकि SBI ने IMPS चार्ज को खत्म करने का फैसला किया है. इसे 1 अगस्त 2019 से पूरे देश भर में लागू किया जाएगा. यानि, 1 अगस्त से स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की योनो ऐप, इंटरनेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के द्वारा ट्रांसफर करने पर कोई IMPS चार्ज नहीं लिया जाएगा.

3. नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सस्ता होगा प्रॉपर्टी खरीदना

नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्रॉपर्टी खरीदना अब सस्ता होगा, नए फैसले के मुताबिक ग्रुप हाउसिंग में 6 फीसदी और कॉमर्शियल में 25 फीसदी सरचार्ज खत्म कर दिया है. कॉमर्शियल प्रॉपर्टी के सर्किल के रेट में 21 फीसदी की कमी की गई है. यह नया नियम 1 अगस्त से लागू किया जाएगा.

Third party image reference
इन नये बदलाव पर आपकी क्या राय है लाइक और फॉलो दबाकर नीचे कमेंट करें.
Source-hindi,news18.com

Comments

loading...